26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, नकद निकासी और चेक क्लीयरेंस पर पड़ सकता है असर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण 26 सितंबर से लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल से पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है। ऐसे में 26 से 30 सितंबर तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। इस दौरान नकद निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बेफी) और ऑल इंडिया पीएनबी इंप्लाइज एसोसिएशन की जमशेदपुर यूनिट की संयुक्त बैठक रविवार को कदमा स्थित भाटिया पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता पीएनबी स्टाफ यूनियन (बेफी) के महासचिव कॉमरेड सपन कुमार दास ने की, जबकि मंच संचालन शिशिर कुमार डे ने किया। ऑल इंडिया पीएनबी इंप्लाइज एसोसिएशन के राज्य सचिव कॉमरेड हीरा अरकने ने आंदोलन की रूपरेखा रखते हुए बताया कि 22 सितंबर को बैंककर्मी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 24 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन और स्टेट कैपिटल में धरना होगा, जबकि 28 से 30 सितंबर तक पूर्ण हड़ताल रहेगी।

बैठक में शहर की प्रमुख पीएनबी शाखाओं पर बैनर और झंडे के साथ प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया। हीरा अरकने ने लगातार बैंक बंद रहने से ग्राहकों को होने वाली परेशानी के लिए सरकार के रवैये को जिम्मेदार बताया और असुविधा पर खेद जताते हुए आंदोलन के लिए नैतिक समर्थन मांगा। सपन दास ने बैंककर्मियों की मांगों पर प्रबंधन और सरकार की उदासीनता पर चिंता जतायी। बैठक में प्रबल कांति सरकार, अनंत भुई, अरूप बरुआ, रवि कुमार दास, राजा तमसोय, प्रवीण कर महतो, अभिराम मुखी, धीरज मुर्मू, लक्ष्मण नाग और श्याम किशोर समेत अन्य मौजूद थे।

About The Author

You may have missed