सूर्या की ‘सीन’ बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘विश्वनाथ एंड संस’ का रिकॉर्ड तोड़ा

BOLLYWOOD: सूर्या की फिल्म ‘सीन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में सूर्या की ही पिछली फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पीछे छोड़ दिया है। जीतू माधवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म से मुकाबले के बावजूद ‘सीन’ दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई करने में सफल रही।


रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को 9.30 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 136.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 111.70 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में 24.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ का लाइफटाइम कलेक्शन 122.54 करोड़ रुपये था। इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर ‘सीन’ सूर्या की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
अब फिल्म की नजर सूर्या की दूसरी फिल्म ‘करुप्पु’ के 198.18 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर है। ‘सीन’ में सूर्या ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जिसे एक पुराने और सुलझे हुए मामले की दोबारा जांच करनी पड़ती है। कहानी में एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर का पीछा भी शामिल है। फिल्म में नजरिया नाजिम और नसलेन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


