सहजन की पत्तियों का सूप पाचन से लेकर त्वचा तक के लिए फायदेमंद, जानें आसान रेसिपी

Advertisements

LIFESTYLE: सर्दियों में सहजन और उसकी पत्तियों का इस्तेमाल खाने में खूब किया जाता है। सहजन की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनसे सब्जी और पकौड़े तो बनाए ही जाते हैं, लेकिन इनका सूप भी स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों से तैयार सूप में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को पोषण देने में मदद करते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सहजन का सूप बनाने के लिए 1 कप ताजी सहजन की पत्तियां, 1 छोटा बारीक कटा प्याज, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 छोटा टमाटर, अदरक का 1 छोटा टुकड़ा, 1 चम्मच घी या ऑलिव ऑयल, 2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लार या ओट्स पाउडर 1 चम्मच, स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच नींबू का रस चाहिए। सबसे पहले सहजन की पत्तियों को साफ करके धो लें और डंठल अलग कर दें। इसके बाद पैन में घी गर्म करके प्याज, लहसुन और अदरक भूनें। फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। अब सहजन की पत्तियां डालकर 2-3 मिनट भूनें और 2 कप पानी मिलाकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं।

जब पत्तियां और सब्जियां मुलायम हो जाएं तो गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा करें। इसके बाद मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को दोबारा कड़ाही में डालें और काली मिर्च, नमक व थोड़ा पानी मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। सूप गाढ़ा करना हो तो कॉर्न फ्लोर मिलाया जा सकता है। आखिर में नींबू का रस डालकर गर्मागर्म परोसें। इस सूप में मौजूद फाइबर पाचन और गट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हैं। सहजन में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं, जबकि कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी हैं। यह सूप आयरन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का भी स्रोत माना जाता है।

About The Author

You may have missed