नए थाना प्रभारी भूषण कुमार ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Advertisements
Advertisements

घाटशिला : घाटशिला थाना के नए प्रभारी भूषण कुमार ने प्रभार संभालने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। रविवार देर शाम उन्होंने मुख्य सड़कों पर अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। नवाबकोठी गेट के पास बाइक सवारों को रोककर हेलमेट पहनने, वाहन के कागजात डिजिलॉकर में रखने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

थाना प्रभारी ने दुकानदारों से ग्राहकों के वाहनों को सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं कराने और गाड़ियों में डबल लॉक का उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की। दुकानदारों ने बीओआई मोड़ पर पार्किंग और जाम की समस्या बतायी, जिस पर उन्होंने बैंक प्रबंधन से बातचीत कर जल्द समाधान निकालने की बात कही। ऑटो चालकों को भी सीट क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने का निर्देश दिया गया।

भूषण कुमार ने बाइक में साइलेंसर, लाइट या हॉर्न जैसे मॉडिफिकेशन नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी जा रही है, लेकिन अगली बार सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्टंटबाजी करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकना प्राथमिकता बताते हुए हेलमेट इस्तेमाल करने, वाहनों के कागजात साथ रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

About The Author

You may have missed