प्रोजेक्ट परख के तहत बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान के तहत बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. यह मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में हो रहा है. इसका मकसद शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर करना और आने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षुओं को तैयार करना है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रशिक्षुओं को प्रभावी शिक्षण पद्धति, परीक्षा तैयारी की रणनीति और गतिविधि आधारित शिक्षण के बारे में बताया जा रहा है. उन्हें प्रशिक्षण किट, डायरी, पेन, टी-शर्ट और पहचान पत्र दिए गए. मेंटल क्विज, माइंड गेम्स और पिक्चर परसेप्शन टेस्ट जैसी गतिविधियां भी कराई गईं. उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने भी उनका मार्गदर्शन किया.

हर प्रशिक्षु को अपने आवंटित स्कूल में जाकर कक्षा लेनी होगी, जिसका आकलन स्कूल फीडबैक फॉर्म से करेंगे. 16 अक्टूबर 2026 को सभी प्रशिक्षु फिर से प्रशिक्षण स्थल पर अपने अनुभव साझा करेंगे. फीडबैक की समीक्षा के बाद प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे.

About The Author

See also  दीपावली पर बिहार जाने वाली ट्रेनों और बसों में भारी भीड़, यात्रियों को सीट के लिए परेशानी

You may have missed