मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना: जिला स्तरीय समिति ने लाभुकों के चयन को दी मंजूरी
Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड स्तरीय समितियों की अनुशंसित सूची की जांच कर अंतिम चयन और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई.
Advertisements

Advertisements

बैठक में हर प्रखंड की सूची का बिंदुवार अवलोकन किया गया और दस्तावेज, पात्रता व दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई. समिति ने प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमसम्मत रखने पर जोर दिया. योजना का मकसद ग्रामीण परिवारों की आजीविका मजबूत करना और पशुपालन को बढ़ावा देना है. इसके तहत पात्र लाभुकों को आर्थिक सहयोग, पशुपालन से जुड़े संसाधन और प्रशिक्षण दिया जाता है.


