कुरान की आयत लिखे पेंडेंट को लेकर करीना कपूर को कानूनी नोटिस, तस्वीरें हटाने और माफी की मांग

Advertisements

भोपाल : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के दीपावली पर साझा किए गए तस्वीरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तस्वीरों में उनके गले में भोपाल के नवाब परिवार का करीब 200 साल पुराना खानदानी पेंडेंट नजर आ रहा है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयत लिखी होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता अब्बास हफीज ने आपत्ति जताते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। अब्बास हफीज के अनुसार, यह पेंडेंट भोपाल के शाही परिवार की बेगमों की धार्मिक विरासत से जुड़ा है और इसका इस्तेमाल फैशन स्टेटमेंट के रूप में करना मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अब्बास हफीज ने मांग की है कि करीना कपूर अपनी सभी संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया से हटाएं और इस मामले में खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि कुरान की आयत को छूने और पढ़ने से जुड़े धार्मिक नियम एवं मर्यादाएं हैं। उनके मुताबिक, यदि तस्वीरें नहीं हटाई गईं तो उनके वकील और करीना की लीगल टीम के माध्यम से मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में कांग्रेस पार्टी का कोई आधिकारिक रुख नहीं है और यह उनका निजी मामला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीना ने तस्वीरों में भोपाल के नवाब की 200 साल पुरानी कलगी के साथ शाही परिवार की बेगमों की विरासत से जुड़ा 30 कैरेट का पन्ना पहना था। इस पन्ने पर कुरान की आयत ‘आयत-उल-कुर्सी’ उकेरी गई है। करीना ने दीपावली की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि दिवाली का असली मजा परंपराओं को सही ढंग से निभाने में है।

About The Author

You may have missed