मनोज तिवारी बने झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष

आदित्यपुर: भारतीय जनता पार्टी के संघर्षशील एवं समर्पित व्यक्तित्व श्री मनोज तिवारी को झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


मनोज तिवारी की राजनीतिक यात्रा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुई। इसके बाद उन्होंने युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा जिला मंत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा जिला मंत्री के रूप में लगातार दो कार्यकाल तक संगठन की जिम्मेदारी निभाई। अब उन्हें किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन के विभिन्न स्तरों पर उनकी यह यात्रा उनके निरंतर संघर्ष, समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव को दर्शाती है।
इस अवसर पर श्री मनोज तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन की मजबूती के साथ-साथ किसानों के हितों एवं उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से आरआईटी मंडल के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा, पंकज सिंह, रणधीर गुप्ता, स्वप्निल सिंह, निरंजन मिश्रा, सूरज भोला, मंडल अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, किशन प्रधान, गणेश कालिंदी, श्याम बाबू दास, अजय मिश्रा, धनंजय कुमार, अभिषेक पराशर, राकेश त्रिपाठी, प्रकाश रंजन, अभिषेक ओझा, चंदन सिंह, गोलू, सुजीत, विकास, संदीप एवं टिंकू झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


