विरोध के बाद गांव में लगा SIR कैंप, 412 में से 385 मामलों का निपटारा

Advertisements

जमशेदपुर : मतदाता सूची की गड़बड़ियां दूर कराने के लिए ग्रामीणों को पहले विरोध करना पड़ा, तब जाकर तालसा गांव में विशेष कैंप लगा. जमशेदपुर प्रखंड की केरूआडूंगरी पंचायत के तालसा गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत लगे शिविर में 412 नोटिसों में से 385 मामलों का निपटारा किया गया. 27 मामले अभी बाकी हैं. कैंप में 175 नए फॉर्म भी जमा कराए गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गांव में मतदाता सूची से जुड़े कुल 412 विसंगति नोटिस आए थे. इनके निपटारे के लिए मुखिया कान्हू मुर्मू और माझी बाबाओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीडीओ और सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था. उन्होंने मांग की थी कि गांव में ही कैंप लगे, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें. इसके बाद गुरुवार को पंचायत और ग्राम सभा के सहयोग से कैंप लगाया गया.

कैंप में माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, बीएलओ शुरुवाली हेंब्रम, वार्ड सदस्यों और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई. मुखिया कान्हू मुर्मू ने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है.

About The Author

See also  बीआइएस ने 15 उद्योगों को किया सम्मानित, मानक महोत्सव में स्वच्छ ऊर्जा पर जोर

You may have missed