हापुड़ में पहचान छुपाकर रह रही बांग्लादेशी महिला का फर्जीवाड़ा उजागर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हापुड़, उत्तर प्रदेश : हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के दौताई गांव में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक महिला ने फर्जी दस्तावेजों से अपनी पहचान बदल रखी थी। जांच में पता चला है कि वह असल में बांग्लादेश की नागरिक है और उसने खुद को “रानी बेगम” के रूप में पेश किया था। जानकारी के मुताबिक यह मामला SIR यानी मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया। जब दस्तावेजों की जांच की गई तो कई गड़बड़ियां दिखीं। जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने मूल निवासी का प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बनवाया था। इसी आधार पर उसने वोटर आईडी और अन्य पहचान पत्र भी तैयार कर लिए थे। पुलिस को महिला के पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट, वीज़ा और अन्य कागजात मिले हैं। पासपोर्ट पर 24 जनवरी 2023 को नई दिल्ली आने की मुहर भी पाई गई। यह भी पता चला कि वीज़ा की वैधता खत्म हो चुकी थी, लेकिन वह भारत में ही रह रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में यह भी पता चला कि 11 फरवरी 2021 को महिला का दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन इलाके में निकाह हुआ था। इसके बाद उसने नाम बदलकर “रानी बेगम” रख लिया और अपने पति के साथ गांव में बस गई। पुलिस और प्रशासनिक जांच एजेंसियां फर्जी दस्तावेज बनाने और पहचान छिपाने के पीछे के नेटवर्क के बारे में पता लगा रही हैं। दोषी पाए जाने पर महिला और उसके पति के खिलाफ भारतीय कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed