बेंगलुरु के केजी हल्ली में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की मौत, सीसीटीवी वीडियो वायरल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बेंगलुरु, कर्नाटक : केजी हल्ली इलाके के वेंकटेश्वर मेट्रो स्टेशन के पास आज सुबह एक भयंकर सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। यह खबर शहर में चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस के अनुसार चार युवक रमजान की सुबह की नमाज़ अदा करने मस्जिद जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलें दोनों तरफ से बहुत तेज़ रफ्तार में आकर आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें सड़कों से बाहर जा गिरीं।हादसे में 23 साल के सैयद आर्यन मौके पर ही दम तोड़ दिए। दूसरा युवक घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय मौत के मुंह में चला गया। घायल दो अन्य युवक गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।सीसीटीवी फुटेज में हादसे की पूरी भयावहता साफ दिखाई देती है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। केजी हल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।घटना के बाद स्थानीय लोग और शुरुआती यातायात प्रभावित रहा, लेकिन आगे की जांच जारी है। दुर्घटना के बारे में पुलिस की और अपडेट आने की उम्मीद है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!