एम्स नागपुर में मेस के खाने में कीड़े और मक्खी देख छात्र हुए बिफ़रें

0
Advertisements

नागपुर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर के हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े और मक्खी जैसे कीट-पतंगे मिलने का आरोप छात्रों ने लगाया है। यह विवाद सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के साथ सामने आया है। छात्रों का कहना है कि वे बुधवार शाम जब मेस में खाना खा रहे थे, तो एक प्लेट में तली हुई इल्ली (कैटरपिलर) मिली। इसके अलावा फलों पर मरा हुआ कीड़ा दिखा और सब्ज़ी में मक्खी जैसी चीज मिली। कुछ को मशरूम करी में स्पंज जैसा पदार्थ भी मिला।कई छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें यह सब तब पता चला जब वे आधा खाना खा चुके थे। इससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएँ बढ़ गईं। वायरल तस्वीरों और वीडियो से मामले की गंभीरता और भी बढ़ गई है। एम्स प्रशासन ने कहा है कि अभी तक किसी से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि स्वच्छता और खाना गुणवत्ता पर “जीरो टॉलरेंस” मानक है और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रशासन के अनुसार मेस का ठेका 1 फरवरी से नए ठेकेदार को मिला है, और सभी स्वास्थ्य नियमों का पालन किया जा रहा है। डीन और अधिकारी भी इसी मेस में खाना खाते हैं, इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ छात्रों और अधिकारियों ने यह भी सुझाव दिया है कि वायरल होने से पहले कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई थी, इसलिए यह किसी शरारत या खोडसालपन की वजह से भी हो सकता है।

See also  आंदोलन से पहले नकाब बांध सड़क पर निकले अभिजीत दीपके, वीडियो हुआ वायरल

छात्रों ने मेस में भीड़, कम जगह और कर्मचारियों की कमी जैसी व्यवस्थागत समस्याओं की शिकायत भी की है। प्रशासन ने कहा है कि उन समस्याओं को सुधारने और जांच पूरी करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed