मतदान के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता में निकिता कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान

Advertisements

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान के तहत सैन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंतर-विद्यालय निबंध प्रतियोगिता में श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की छात्रा निकिता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय ‘मतदान का महत्व’ था। इसमें जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निकिता ने अपने निबंध के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया और पहला स्थान हासिल किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सरायकेला-खरसावां के डीसी नितिश कुमार सिंह और डीईओ पारुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने विजेता छात्रा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने निकिता की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी मताधिकार के प्रति जागरूक करेगी। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

See also  सिटी एसपी ने कदमा व सोनारी थाना क्षेत्र के संगठित अपराध की समीक्षा की

You may have missed