पीएम मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: इंस्टाग्राम पर पहले विश्व नेता बने 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ

0
Advertisements

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा डिजिटल रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से भी ज़्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। इससे वे दुनिया के पहले ऐसे लोकतांत्रिक नेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इतने बड़े पैमाने पर लोग जुड़े हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मोदी ने 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद से लगातार फ़ॉलोअर्स की संख्या बढ़ाई है। अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट विश्व के सभी नेताओं में सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला पृष्ठ बन गया है।

उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी लगभग दोगुनी है। ट्रंप इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पास करीब 43.2 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। दुनिया के बाकी प्रमुख नेताओं की बात करें तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के पास करीब 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के पास 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के पास 11.6 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। भारत में भी पीएम मोदी का इंस्टाग्राम पर दबदबा है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके 16.1 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास करीब 12.6 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री मोदी इज़राइल के दो दिवसीय औपचारिक दौरे पर हैं। उनके इस दौरے के दौरान उन्होंने इस मंच पर अपने संवाद और कूटनीतिक संपर्कों को भी साझा किया। सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हासिल करना आज के डिजिटल युग में राजनीतिक नेतृत्व की पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है। यह डिजिटल रिकॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी को विश्व स्तर पर और भी प्रमुख रूप से स्थापित करता है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed