सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का लेकर थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य मनीष सिंह एवं अन्य के खिलाफ न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी एवं *”एम.बी.ए. गोलगप्पावाला”* के संचालक बजरंग प्रसाद ने *सोनारी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य मनीष सिंह एवं अन्य* पर सूदखोरी, मारपीट, धमकी, दुकान बंद कराने तथा मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिकायत वाद के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कथित रूप से मनीष सिंह से ₹1.70 लाख उधार लिया था। आरोप है कि इस राशि पर 10 प्रतिशत मासिक ब्याज तय किया गया तथा सुरक्षा के नाम पर उनसे दो हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक भी लिए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने मूल राशि से अधिक, लगभग ₹2 लाख का भुगतान नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कर दिया है, जिसके साक्ष्य उनके पास उपलब्ध हैं।

बजरंग प्रसाद ने आरोप लगाया है कि इसके बावजूद उनसे अतिरिक्त राशि की मांग की जाती रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 11 फरवरी 2026 को सोनारी थाना में उन्हें दबाव बनाकर एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए, जिसमें चार माह में ₹2 लाख लौटाने की बात लिखवाई गई।

शिकायत में आगे कहा गया है कि 21 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे मनीष सिंह, जयप्रकाश ठाकुर तथा बिष्टुपुर थाना में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी बलराम साहू उनके गोलगप्पा ठेले पर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट तथा अतिरिक्त ब्याज की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई की गई, उनके पिता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया तथा उन्हें ठेला बंद करने और दोबारा दुकान लगाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

See also  बोकारो में होमगार्ड-चौकीदार भर्ती की मांग तेज, युवाओं के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक जयराम महतो

शिकायत में सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे एवं पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार पर भी दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। बजरंग प्रसाद कथित सूदखोरी एवं धमकी की घटनाओं को लेकर दाखिल शिकायत वाद में न्यायालय में सुनवाई के पश्चात माननीय न्यायालय ने जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है एवं सभी आरोपी के विरुद्ध नोटिस जारी की

About The Author

You may have missed