जमशेदपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, गोलमुरी के होटल से महीनों से ठहरे कई संदिग्ध हिरासत में; पूछताछ जारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस द्वारा शहर में अपराध नियंत्रण और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच, होटल सत्यापन अभियान और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान का कार्य तेज कर दिया गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात तक पुलिस की गश्ती और छापेमारी जारी है, जिससे अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसी क्रम में बीती रात गोलमुरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र स्थित स्काई लॉज (Sky Lodge) में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल में पिछले कई महीनों से ठहरे कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोग रांची के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कुछ लोग लंबे समय से ठहरे हुए हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर सभी संबंधित व्यक्तियों के दस्तावेजों और पहचान पत्रों की जांच की। इसके बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग कई महीनों से जमशेदपुर में किस उद्देश्य से रह रहे थे। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, पहचान संबंधी दस्तावेजों और शहर में उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनका किसी आपराधिक गिरोह, नशा कारोबार या अन्य अवैध गतिविधियों से कोई संबंध तो नहीं है।

See also  20 से ज्यादा माओवादी करेंगे सरेंडर, बड़े इनामी कमांडरों के फैसले से हलचल

पुलिस होटल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है कि इतने लंबे समय तक ठहरे लोगों का सत्यापन किया गया था या नहीं तथा होटल नियमों का पालन किया गया था या नहीं। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक पूर्वी सिंहभूम पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

About The Author

You may have missed