बारिश ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, अस्पतालों में घुसा पानी, मरीज परेशान

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलाबीरा :कोलाबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पोखरासाहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में बारिश का पानी जमा होने से मरीजों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल परिसर नीचा होने और वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यह समस्या उत्पन्न हो जाती है. अस्पताल के वार्डों और अन्य हिस्सों में बारिश का पानी घुसने से इलाज की व्यवस्था भी प्रभावित हुई और मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी।बारिश के बाद सामने आई इस स्थिति ने स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और अस्पताल परिसर में पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि मरीजों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also   एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, जांच टीम गठित; 7 दिन में आएगी रिपोर्ट

You may have missed