टाटा स्टील में 640 किलो कॉपर केबल चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षा टीम ने माल किया बरामद

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के पीएच-3 गेट के पास तांबे के तार की चोरी की कोशिश नाकाम कर दी। सुरक्षा बल और जुगसलाई पुलिस के संयुक्त सहयोग से चलाए गए दो अलग-अलग अभियानों में कुल 640 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद की गयी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पहली कार्रवाई 12 सितंबर की रात करीब 00:15 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। सुरक्षा टीम ने पीएच-3 गेट के आसपास घेराबंदी की, जहां करीब 140 किलोग्राम तांबे का तार चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। सुरक्षाकर्मियों को देखकर असामाजिक तत्व तार छोड़कर भाग निकले। इसके बाद उसी इलाके में चलाए गए दूसरे तलाशी अभियान में करीब 500 किलोग्राम अतिरिक्त कॉपर केबल बरामद हुई। जब्त 500 किलो कॉपर केबल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1,25,000 रुपये बतायी गयी है।

पूरे अभियान में जुगसलाई पुलिस ने भी सहयोग किया। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इलाके में गश्त बढ़ा दी गयी है और चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।

About The Author

See also  अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती

You may have missed