अक्सी मुखिया रोजलिया खलखो: बिजली-पानी-सड़क पर किया काम, अधूरे सपनों के लिए फिर मांगा जन आशीर्वाद

Advertisements

महुआडांड़। महुआडांड़ प्रखंड की अक्सी पंचायत की मुखिया रोजलिया खलखो ने अपने 5 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। जनता से खास बातचीत में उन्होंने विकास कार्यों, चुनौतियों और अगले 5 साल के विजन पर बेबाकी से बात की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

1. 5 साल में जनहित के लिए क्या किया?

मैं हर सुख-दुख में गांव वालों के साथ खड़ी रही। बिजली के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगवाए, खराब चापाकल ठीक कराए, कई टोलों में पीसीसी सड़क बनवाई। पेंशन, राशन, आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए खुद ब्लॉक का चक्कर लगाया। भूखे को अनाज और बीमार को इलाज में मदद के लिए हमेशा हाजिर रही। कोरोना काल में घर-घर राशन पहुंचाया।

2. क्या जनता आपके काम से खुश है?

जी बिल्कुल खुश है। जनता ने ही तो 5 साल सेवा का मौका दिया। गांव-गांव घूमती हूं तो लोग इज्जत देते हैं, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

3. कई गांव अब भी सड़क-बिजली-पानी से वंचित क्यों?

यह सही है। मेरे पंचायत के कुछ सुदूरवर्ती टोलों में अभी भी सड़क, बिजली और पानी की समस्या है। फंड की कमी और पहाड़ी क्षेत्र होने से काम में देरी हुई। लेकिन कोशिश जारी है।

4. सांसद-विधायक कोटा से कितनी मदद मिली?

“मदद मिली है। सांसद और विधायक कोटा से कुछ सड़कें, चबूतरा और सामुदायिक भवन बने हैं। लेकिन पंचायत बड़ी है, जरूरत के हिसाब से मदद अभी और चाहिए।”

5. सरकार से क्या अपेक्षा थी जो पूरी नहीं हुई?

सरकार से सबसे बड़ी अपेक्षा नेटवर्क की थी। आज भी कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है। बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाते। स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए भी और फंड चाहिए था। जिला प्रशासन से आस जरूर है, लेकिन काम धीमी गति से हो रहा है।”_

See also  जमशेदपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों में कक्षाएं स्थगित

6. अगले 5 साल के लिए जनता आपको क्यों चुने?
छूटे हुए कार्यों को पूरा करने और गांव में बेहतर विकास के लिए जनता मुझे चुन सकती है। अभी बहुत काम बाकी है। हर घर नल-जल, हर टोला पक्की सड़क और नेटवर्क की समस्या दूर करना मेरा अगला लक्ष्य है। बाकी फैसला जनता का है।”_

जनता की अदालत में रिपोर्ट कार्ड पेश

रोजलिया खलखो ने कहा कि मुखिया का पद उनके लिए सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं। उन्होंने दावा किया कि 5 साल में कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। अब जनता तय करेगी कि अधूरे काम पूरे करने का मौका फिर मिलता है या नहीं।

About The Author

You may have missed