“एक भी मतदाता न छूटे”: एसडीओ सुलेमान मुंडारी ने SIR 2026 को लेकर की बड़ी अपील, 29 जुलाई तक घर-घर चलेगा अभियान






महुआडांड़ : महुआडांड़ अनुमंडल में लोकतंत्र का महापर्व शुरू
महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुलेमान मुंडारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को लेकर जनता से अपील किया। उन्होंने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले इन्यूमरेशन (गणना) फेज में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।


एसडीओ ने कहा:
“मताधिकार आपका हक, इसे पहचानें” श्री मुंडारी ने कहा – “BLO आपके दरवाजे पर लोकतंत्र लेकर आ रहे हैं। फॉर्म मिलते ही तुरंत भरें, नई फोटो लगाएं, हस्ताक्षर करें और पावती लेना न भूलें। आपका एक हस्ताक्षर, देश का भविष्य तय करेगा।”
कौन भर सकता है फॉर्म? एसडीओ ने किया साफ
1. 01-07-1987 से पहले जन्म: सिर्फ अपना दस्तावेज दें।
2. 01-07-1987 से 02-12-2004 के बीच जन्म: अपना + माता या पिता का दस्तावेज।
3. 02-12-2004 के बाद जन्म: अपना + माता-पिता दोनों का दस्तावेज।
सख्त चेतावनी भी जारी
एसडीओ सुलेमान मुंडारी ने स्पष्ट किया कि SIR प्रक्रिया केवल भारतीय नागरिकों के लिए है। गैर-भारतीय या नागरिकता त्याग चुके व्यक्ति फॉर्म बिना भरे ही BLO को लौटा दें। गलत जानकारी देना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31के तहत दंडनीय अपराध है।
“कोई मतदाता न छूटे” – एसडीओ का संकल्प
श्री मुंडारी ने सभी BLO को घर-घर जाकर सेवा देने का निर्देश दिया। साथ ही जनता से अपील की – “ECINET ऐप डाउनलोड करें, हेल्पलाइन 1950 या 18003311950 पर कॉल करें। लोकतंत्र को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
जनता से सीधा संवाद
“आपका वोट, आपकी ताकत है। 18 साल पूरे कर चुके हर युवा, हर महिला, हर बुजुर्ग का नाम सूची में होना चाहिए। महुआडांड़ को 100% मतदान वाला अनुमंडल बनाना है।”
— सुलेमान मुंडारी
अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़
महत्वपूर्ण जानकारी
अवधि: 30 जून से 29 जुलाई 2026
हेल्पलाइन: 1950 | 18003311950
वेबसाइट: http://ceo.jharkhand.gov.in
ऐप: ECINET (Android/iOS)


