दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा और सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को विसर्जन के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए घाटों पर आवश्यक इंतजाम करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की विदाई कर सकें और विसर्जन कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

About The Author

You may have missed