आदित्यपुर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सरायकेला श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित, जो भी समस्याएं हैं, उसे अविलंब दूर करें अधिकारी : उपायुक्त, “देखें.video….

0
Advertisements

आदित्यपुर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सरायकेला श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में ऑटो क्लस्टर सभागार में दुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था के उचित संधारण सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

बैठक में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री बिमल कुमार ने बैठक में अधिकारियों संग अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया. उपायुक्त ने कहा दुर्गा पूजा को लेकर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड पर कार्य करेंगे, शिथिलता बरते जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने इसके अलावा अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि किन किन स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेकनाका, सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन, ड्रोन कैमरा की उपलब्धता, के अलावा पेयजल, सफाई, सड़क मरम्मती, बिजली के लटके झूलते हुए तारों का रिपेयरिंग आदि की जानी है, इसकी सूची दें एवं संबंधित पदाधिकारी को इस संबंध में अविलंब कार्रवाई करते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

video….

 

उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बारीकियों पर ध्यान देते हुए कार्य करें, किसी भी स्तर से कोई चूक नहीं होना चाहिए. उन्होंने भवन एवं अग्निशामक विभाग को पंडालों का पुनः निरीक्षण करते हुए यह जांच करें कि पंडाल का निर्माण मानक के अनुसार हुआ है अथवा नहीं, साथ ही मानक के अनुसार पंडाल की व्यवस्था को दुरुस्त करवाएं. पंडालों में पर्याप्त प्रकाश के अलावा सीसीटीवी कैमरे, निकासी का समुचित प्रबंध आदि बिंदुओं पर निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर से चूक नही होने चाहिए. विद्युत प्रमंडल को उन्होंने बिजली के जर्जर तारों को ठीक करने का निर्देश दिया साथ ही पंडालों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने हेतु निर्देश दिया.

 

See also  दुर्गा विसर्जन घाटों का डीसी ने किया निरीक्षण, गोताखोर और बैरिकेडिंग समेत सुरक्षा के निर्देश

सभी के सहभागिता जरूरी

 

जिले में शांति एवं आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को संपन्न कराने हेतु आप सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान आवश्यक संख्या में मजिस्ट्रेट, अधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर विमर्श कर अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य कैटेगरी के अनुसार पुलिस बल आदि की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया.

बाईट-

 

 

डॉ बिमल कुमार (एसपी – सरायकेला )

 

 

 

वहीं जिला स्तर पर पूरे दुर्गा पूजा के दौरान नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा. जिसके जरिए सभी प्रकार से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सकेगा. इसके अलावा दुर्गा पूजा / मेला के दौरान भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया, आवश्यकतानुसार वाहनों के प्रवेश हेतु वैकल्पिक रास्ता आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा एंबुलेंस आदि की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाह नहीं फैले इसके लिए मीडिया साइट व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब आदि पर लगातार निगरानी रखेंगे. इसके अलावा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सावधानी रखने का निर्देश दिया गया. अगर कोई अफवाह फैलाता है तो वैसे लोगों को चिन्हित कर विरूद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करें. वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस आमजनों से अभद्र व्यवहार न करें, ऐसी शिकायत नही आना चाहिए. जहां भी जिसकी ड्यूटी लगाई जायेगी, वहां अच्छे से ड्यूटी करना है आम लोगों से दोस्ताना व्यवहार करेंगे. जो भी पुलिस कर्मी अच्छा कार्य करेंगे उनको हमलोग पुरस्कृत भी करेंगे.

 

See also  घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

इनकी रही उपस्थिति

 

इस मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला अग्निशामक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, एवं विद्युत प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित थे.

बाईट-

 

रवि शंकर शुक्ला (उपायुक्त- सरायकेला )

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed