NIELIT और सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक करार, शोध और उत्कृष्टता पर होगा काम

0
Advertisements

Jharkhand: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के बीच अकादमिक करार किया गया है। इस आशय से संबंधित सहमति पत्र पर एसबीयू की ओर से माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और एनआईईएलआईटी की ओर से संस्थान के कार्यकारी निदेशक (पटना एवं रांची ) प्रो नितिन कुमार पुरी ने हस्ताक्षर किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता, नये रिसर्च और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में काम किया जायेगा।

यह एमओयू छात्रों एवं शिक्षकों के अकादमिक आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, उद्यमिता विकास एवं क्षमता निर्माण जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा। प्रो. सी. जगनाथन ने उम्मीद जताई कि इस भागीदारी से दोनों विश्वविद्यालयों को निकट भविष्य में परस्पर विकास के अलावा शोधपरक जानकारियां एवं नवीनतम उपलब्धियां हासिल हो सकेंगी।

एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बी. के. दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस एमओयू पर हर्ष व्यक्त किया है।

About The Author

See also  महिला अधिकारों पर पैनल डिस्कशन, कानूनी साक्षरता और लैंगिक समानता पर जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed