कोहरा, हाथियों की आवाजाही और सिग्नल चोरी से प्रभावित ट्रेन परिचालन: डीआरएम तरुण हुरिया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने कहा है कि वर्तमान में घने कोहरे, जंगली हाथियों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर रेलवे सिग्नल से जुड़ी संपत्ति की चोरी के कारण कई ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे हालात में सुरक्षा मानकों के तहत ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ती है। इसके अलावा जिन रेलखंडों में हाथियों की आवाजाही होती है, वहां यात्रियों और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को एहतियातन रोका जाता है या धीमी गति से चलाया जाता है।

डीआरएम ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण सभी निर्णय सुरक्षा मानकों के अनुसार लिए जा रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे ट्रेनों के विलंब को लेकर धैर्य बनाए रखें और रेलवे का सहयोग करें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल के दिनों में रेलवे संपत्ति की चोरी और क्षति की घटनाएं सामने आई हैं। विशेष रूप से सिग्नल से जुड़े केबल और उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ। ऐसी घटनाएं कांड्रा और सिनी क्षेत्र में दर्ज की गई हैं।

तरुण हुरिया ने बताया कि इन मामलों में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है और आगे भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  दशरथ गागराई का बाइक दौरा, गुटी गांव पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अंत में डीआरएम ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही मौसम और अन्य परिस्थितियां सामान्य होंगी, ट्रेनों का परिचालन फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed