हजारीबाग केंद्रीय कारा से फरार तीनों सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
Advertisements

हजारीबाग : हजारीबाग के हजारीबाग केंद्रीय कारा से फरार हुए तीनों सजायाफ्ता कैदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों कैदियों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र से की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया है। बताया गया है कि फरार कैदियों में देव भुइयां मुख्य साजिशकर्ता था, जो पहले धनबाद जेल से भी फरार हो चुका है। तीनों आरोपी धनबाद जिले के रहने वाले हैं और पोक्सो एक्ट के तहत सजायाफ्ता हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि फरारी की पूरी योजना देव भुइयां ने तैयार की थी। कैदियों ने जेल की खिड़की में लगी लोहे की रॉड को काटकर रास्ता बनाया। इसके बाद चादरों को फाड़कर रस्सी बनाई और लोहे की हूक की मदद से पहले जेल की आंतरिक दीवार और फिर बाहरी दीवार को पार कर फरार हो गए।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि तीनों कैदी अलग-अलग साधनों का उपयोग करते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से होते हुए महाराष्ट्र पहुंचे। वहां सोलापुर जिले में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर वे छिपकर रह रहे थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि फरारी में किसी अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed