विश्वकर्मा पूजा के लिए केदारनाथ धाम की तर्ज पर सजा लोको शेड, पटरी पर दौड़ेगा छोटा इंजन

Advertisements

जमशेदपुर : विश्वकर्मा पूजा को लेकर टाटानगर रेलवे के विद्युत और डीजल लोको शेड में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विद्युत लोको शेड में केदारनाथ धाम की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है, जबकि अलग-अलग विभागों में अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार की जा रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस बार पूजा का खास आकर्षण रेलवे की ओर से तैयार छोटे इंजन का मॉडल होगा। इसका ट्रायल रन सफल हो चुका है और बुधवार तक इसे पटरी पर उतारने की तैयारी है। इंजन के मॉडल में तकनीकी और दृश्य स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं तथा इसकी बोगियों को भी नया लुक दिया गया है।

डीजल लोको शेड में भी आकर्षक पंडाल और विद्युत सजावट की जा रही है। बच्चों के मनोरंजन के लिए परिसर में इलेक्ट्रिक झूले लगाए जा रहे हैं। पंडाल, रोशनी, झांकियों और छोटे इंजन के मॉडल को अंतिम रूप देने में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी जुटे हैं।

About The Author

See also  संताल समाज का पांच दिवसीय सोहराय पर्व 8 नवंबर से शुरू होगा

You may have missed