चौथे प्रयास में पूजा सिंह ने रचा इतिहास, सीएस परीक्षा में ऑल इंडिया 20वीं रैंक

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बारीडीह के विद्यापतिनगर निवासी पूजा सिंह ने कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में ऑल इंडिया 20वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। मंगलवार को परिणाम जारी होने के बाद परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। खास बात यह है कि पूजा ने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में हासिल की। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां रीना सिंह को दिया, जिन्होंने हर कठिन दौर में उनका हौसला बढ़ाया। पूजा के पिता मनोज कुमार सिंह दिल्ली की एक निजी कंपनी में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूजा की शुरुआती पढ़ाई जमशेदपुर में हुई। उन्होंने 2017 में डीएवी पटेलनगर से 85 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक और 2019 में वैली व्यू स्कूल, टेल्को से 82 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। पढ़ाई के साथ उन्होंने व्यावहारिक अनुभव पर भी जोर दिया और पिछले करीब डेढ़ साल से बिष्टुपुर स्थित एसके नरेडी कंपनी में शिखा नरेडी के मार्गदर्शन में ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं। पढ़ाई और प्रशिक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए पूजा ने यह रैंक हासिल की, जिससे बारीडीह और आसपास के लोगों में भी उत्साह है।

About The Author

See also  अफरा-तफरी के बीच अचानक भगदड़, मंदिर परिसर में मचा हड़कंप

You may have missed