खतरे के निशान से सिर्फ 10 सेंटीमीटर दूर खरकई, चांडिल के 13 और गालूडीह के 5 फाटक खुले

Advertisements

जमशेदपुर : खरकई नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर आदित्यपुर ब्रिज के पास जलस्तर बढ़कर 128.90 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 129.00 मीटर है। शाम को जलस्तर थोड़ा घटकर 128.85 मीटर हो गया। वहीं मानगो ब्रिज के पास सुवर्णरेखा नदी 118.46 मीटर पर बह रही है, जो 121.50 मीटर के खतरे के निशान से 3.04 मीटर नीचे है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष और जिला प्रशासन तटीय क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।पानी की बढ़ती आवक के बीच चांडिल डैम और गालूडीह बराज से निकासी तेज कर दी गई है। मंगलवार शाम 6 बजे चांडिल डैम से कुल 583.28 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा था। इसके 13 रेडियल गेटों से 445.79 क्यूमेक्स, दो इमरजेंसी स्लुइस गेटों से 117.49 क्यूमेक्स और दो रिवर स्लुइस गेटों से 4.42 क्यूमेक्स पानी सुवर्णरेखा में छोड़ा जा रहा है। एक नहर गेट से भी 15.58 क्यूमेक्स पानी निकाला जा रहा है। गालूडीह बराज में रात 8 बजे पॉन्ड लेवल 92.20 मीटर रहा और जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। यहां पांच स्पिलवे गेटों से 1061.58 क्यूमेक्स तथा जीआरएमसी कैनाल के तीन फाटकों से 5.72 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि जीएलएमसी नहर बंद है।खरकई नदी पर बने गंजिया बराज के सभी छह गेट भी पूरी तरह खोल दिए गए हैं और उनसे 589.61 क्यूमेक्स पानी प्रवाहित हो रहा है। नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन तटीय इलाकों और जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed