29 नवंबर को होगा हाफ मैराथन का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार

Advertisements

जमशेदपुर : शहर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29 नवंबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए अधिकतम एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को 75 हजार, 51 हजार, 31 हजार और 11 हजार रुपये के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और अन्य आयु वर्ग के लोगों को दौड़ तथा शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को खेलकूद और फिटनेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author

See also  चांडिल में आभूषण व्यवसायी के घर हुई डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार, करीब 24 लाख के गहने बरामद

You may have missed