जमीन सर्वे को लेकर बड़ा आदेश: हर जिले से मांगी लिस्ट, अब होगा बड़ा खुलासा

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार में असर्वेक्षित जमीन (टोपोलैंड) को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी जमीनों की पहचान कर उनकी विस्तृत सूची उपलब्ध कराएं। सरकार का उद्देश्य इन जमीनों का व्यवस्थित सर्वे कर उनकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निर्देश में कहा गया है कि राज्य में अभी तक असर्वेक्षित और बकास्त जमीन की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसलिए हर जिले में इनकी समीक्षा की जाएगी। इस मुद्दे पर 10 अप्रैल को विभागीय स्तर पर एक अहम बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें पूरे राज्य की स्थिति पर चर्चा होगी।

सरकार का मानना है कि इन जमीनों की सही पहचान और रिकॉर्ड तैयार होने से भूमि विवाद कम होंगे और सरकारी योजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने में आसानी होगी। अधिकारियों को इस काम को प्राथमिकता देने और तय समय में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  डीसी की सख्ती, वेतन निकासी और वित्तीय प्रक्रिया पर दिए कड़े निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed