सचिवालय में सिस्टम फेल: सैटेलाइट फोन नहीं चला तो मंत्री भड़के, अफसर को लगाई फटकार

0
Advertisements

शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान सैटेलाइट फोन के काम न करने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। जांच के दौरान जब फोन चालू नहीं हुआ तो मंत्री ने नाराजगी जताते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक को कड़ी फटकार लगाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि आपात स्थिति में संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैटेलाइट फोन महत्वपूर्ण उपकरण माना जाता है, लेकिन इसकी कार्यक्षमता पर सवाल उठने से विभाग की तैयारियों पर संदेह पैदा हो गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे जरूरी उपकरण हर हाल में दुरुस्त रखें जाएं ताकि किसी भी आपदा के समय दिक्कत न हो।

घटना के बाद विभाग में हड़कंप का माहौल है और पूरे सिस्टम की समीक्षा शुरू कर दी गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जाए।

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज टी-20 को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 9 अक्टूबर को कई मार्गों पर रहेगी नो एंट्री

Thanks for your Feedback!

You may have missed