भ्रष्ट DSP की महिला मित्र के नाम सिलीगुड़ी में नया घर मिला, ईओयू ने फिर तलब किया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

किशनगंज/सिलीगुड़ी : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ (DSP) गौतम कुमार से जुड़े मामले में जांच एजेंसी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में गौतम की महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के नाम एक नया दो मंजिला मकान मिला है, जो जुलाई 2025 में बागडोगरा निबंधन कार्यालय में रजिस्टर्ड कराया गया था। इससे ईओयू की जांच और गहराई तक पहुंच गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस नए खुलासे के बाद EOU ने फिर से गौतम कुमार को शुक्रवार को दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए बुलाया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि अब तक मिली संपत्तियों से यह संकेत मिलता है कि आरोपी ने अपनी आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है और उसे अपने करीबी लोगों के नाम पर खरीदा है। जांच अभी भी जारी है और एजेंसी आगे भी अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

About The Author

See also  पार्टी कार्यालय में मृत मिले पूर्व मंत्री, सुसाइड नोट में अपमान और भ्रष्टाचार का जिक्र; निष्पक्ष जांच की मांग

Thanks for your Feedback!