पिछड़ी जाति की छात्राओं के लिए 50 बेड का छात्रावास शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन

धनबाद : डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को एसएसएलएनटी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में कल्याण विभाग की ओर से निर्मित 50 बेड क्षमता वाले पिछड़ी जाति बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। इस छात्रावास का निर्माण पिछड़ी जाति की छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। यहां रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।


उद्घाटन के बाद डीसी ने छात्रावास का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास को हमेशा सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने का निर्देश दिया। जिले की इच्छुक पिछड़ी जाति की छात्राएं यहां नामांकन और आवासीय सुविधा प्राप्त करने के लिए जिला कल्याण कार्यालय, धनबाद से संपर्क कर सकती हैं।


