बाल सुरक्षा सप्ताह पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता, 52 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Advertisements

बोकारो : बाल सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर चास स्थित जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सभागार में स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जागरूकता सत्र और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में 21 और चित्रकला प्रतियोगिता में 31 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निर्णायक मंडल के फैसले के अनुसार स्लोगन प्रतियोगिता में विक्की कुमार महतो ने प्रथम, अनुराज स्वर्णकार ने द्वितीय और अंशुमान कृष्णा कुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में पूनम कुमारी प्रथम, अंजलि कुमारी द्वितीय और मशमीन परवीन तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य हरे कृष्णा बागबत्ता ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। विद्यार्थियों को हिंसा और साइबर बुलिंग से बचने के साथ इंटरनेट तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे प्रतियोगिताओं से मिले संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे।

About The Author

See also  इंस्टाग्राम चलाने पर 14 वर्षीय बेटी की हत्या, मां-बाप ने बंद खदान में फेंका शव

You may have missed