संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने पोस्टर, प्रश्नोत्तरी और मॉक पार्लियामेंट से सीखे संवैधानिक मूल्य

Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन और प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खु के निर्देशन में मानविकी विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर और प्लाकार्ड बनाए। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, मॉक पार्लियामेंट और समूह चर्चा जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। पोस्टर और प्लाकार्ड के जरिए विद्यार्थियों ने संविधान के महत्व और संवैधानिक मूल्यों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

‘आप क्या करेंगे?’ विषय के तहत विद्यार्थियों को अलग-अलग परिस्थितियां दी गईं। इन पर उन्होंने अपने विचार और तर्क प्रस्तुत करते हुए उचित निर्णय बताए।

About The Author

See also  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

You may have missed