करीम सिटी कॉलेज में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, 35 कैडेट्स और विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Advertisements

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज की एनसीसी 37 झारखंड बटालियन की ओर से शनिवार को कॉलेज सभागार में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में कुल 35 एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके दुष्परिणामों की जानकारी देना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मेजर (डॉ.) फखरुद्दीन अहमद ने बाल विवाह से जुड़े गंभीर सामाजिक, स्वास्थ्य और कानूनी दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज से बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने की शपथ ली।

About The Author

See also  लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय विधि दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

You may have missed