लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय विधि दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Advertisements

धनबाद : लॉ कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर ने की। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण और कविता पाठ समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।समारोह का संचालन डॉ. श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Advertisements



