42 थानों और ओपी से हटेंगे पुराने वाहन, नीलामी और स्क्रैप से मिलेगा राजस्व

Advertisements

बोकारो : जिले के 42 थानों और ओपी परिसर में वर्षों से खड़े पुराने, अनुपयोगी और लावारिस वाहनों को हटाने की तैयारी तेज कर दी गई है। पुलिस विभाग ने ऐसे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पहचान कर नीलामी और स्क्रैप में बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहन, चलने योग्य नहीं रहने वाले वाहन और विभिन्न मामलों का निष्पादन होने के बाद भी बिना दावेदार के थानों में पड़े वाहन शामिल हैं। चलने योग्य लावारिस वाहनों की विज्ञापन के माध्यम से नीलामी होगी, जबकि अनुपयोगी वाहनों को टेंडर के जरिए स्क्रैप में बेचा जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

थानों में पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप में बेचने की प्रक्रिया वर्ष 2019 में राज्य स्तर पर पूरी की गई थी। करीब सात साल बाद इस दिशा में फिर पहल तेज हुई है। पिछले सप्ताह रांची में परिवहन सचिव आईएएस राजीव रंजन की अध्यक्षता में बोकारो समेत राज्य के सभी 24 जिलों के मुख्यालय डीएसपी के साथ उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इसमें 15 वर्ष से अधिक पुराने और अनुपयोगी सरकारी वाहनों को स्क्रैप में बेचने पर चर्चा की गई। बोकारो में इस प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी मुख्यालय डीएसपी को सौंपी गई है।

नीलामी से पहले सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। कुछ मामलों में न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि अन्य मामलों में परिवहन विभाग के सहयोग से जरूरी कार्रवाई की जा रही है। वाहनों की बिक्री से प्राप्त राशि ट्रेजरी के माध्यम से सरकारी खजाने में जमा होगी। इन वाहनों के हटने से थाना परिसरों में जगह खाली होगी, साफ-सफाई बेहतर होगी और सड़क किनारे खड़े पुराने वाहनों के हटने से आवागमन सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

See also  बीएसएस कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का दूसरा चरण शुरू, छात्राओं ने लिया हिस्सा

About The Author

You may have missed