स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में सिंटू सिंह समेत दो आरोपी अदालत से बरी

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो पर फायरिंग कर उसे क्षतिग्रस्त करने के मामले में अदालत ने अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह और गुड्डू पांडेय को बरी कर दिया है। इस मामले में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार और अधिवक्ता सावन फिलिप भेंगरा ने पैरवी की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले के सूचक रिजवान अहमद खान ने मानगो थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया था कि 24 अगस्त 2020 को दोपहर करीब 12.05 बजे उनके बहनोई मोजमिल ने उन्हें फोन कर केपी एन्क्लेव की पार्किंग में खड़ी उनकी स्कॉर्पियो पर फायरिंग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद रिजवान अहमद खान मौके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उनके अनुसार, फुटेज में अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह, गुड्डू पांडेय और एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिए थे।

आवेदन में यह भी बताया गया था कि स्कॉर्पियो के अंदर से 9 एमएम की एक मैगजीन मिली थी। शिकायतकर्ता ने फायरिंग से वाहन क्षतिग्रस्त होने की बात कही थी। इस मामले में अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया।

About The Author

See also  अरका जैन विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने वाली ‘सॉल्यूशंस वॉरियर्स’ टीम को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित; विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

You may have missed