टांगी से काटकर चाची की हत्या करने वाला भतीजा दोषी करार, आज सजा सुनाएगी अदालत

Advertisements

धनबाद : डायन-बिसाही के संदेह में अपनी चाची की टांगी से काटकर हत्या करने के मामले में धनबाद की अदालत ने टुंडी निवासी सनातन मुर्मू को दोषी करार दिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। गोविंदपुर थाने में 24 अक्तूबर 2024 को जोगा मुर्मू के बयान पर सनातन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्राथमिकी के अनुसार, 28 अक्तूबर 2024 की शाम चार बजे सनातन मुर्मू ने फूलमणि की टांगी से काटकर हत्या कर दी थी। हमले में फूलमणि का सिर धड़ से अलग हो गया था। आरोप था कि सनातन के पिता की मृत्यु करीब 8-10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे संदेह था कि उसके पिता की मौत के लिए फूलमणि जिम्मेदार थीं। इसी बात को लेकर वह अक्सर उनसे झगड़ा करता था।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के पास से खून लगा कपड़ा और कुल्हाड़ी जब्त की थी। अनुसंधान पूरा होने के बाद 17 जनवरी 2025 को आरोप पत्र दाखिल किया गया। 19 फरवरी 2025 को आरोप तय होने के बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। अभियोजन पक्ष ने अदालत में पांच गवाहों का परीक्षण कराया, जिसके आधार पर अदालत ने सनातन मुर्मू को दोषी ठहराया।

About The Author

You may have missed