बीएम मेमोरियल स्कूल में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने ली जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ

हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक अभिषेक कश्यप ने किया। इस दौरान सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ऋषभ अग्रवाल और अनिंदिता दास ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण, उसके महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने, देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई। शिक्षक ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की मजबूत नींव है और प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है।
मौके पर उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा, उपप्राचार्या पूनम कुमारी, विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, महेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश दास, आनंद राज, देवंती देवी, राजेश कुमार रवि, रेखा कुमारी, गंगा भारती, विकास ठाकुर और सुभाष कुमार सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


