एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव का बाबूलाल मरांडी ने किया विरोध, केंद्र से मिले फंड पर श्वेतपत्र की मांग

Advertisements

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को विधानसभा में एमएमडीआर संशोधन कानून-2026 के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से लाए गए प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर वित्तीय उपेक्षा के आरोपों को तथ्यहीन और एकपक्षीय बताया। साथ ही राज्य सरकार से केंद्र से मिले संसाधनों, उनके उपयोग, लंबित परियोजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तृत श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए और जनता के सामने राज्य की पूरी वित्तीय तस्वीर रखी जानी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मरांडी ने सदन में दावा किया कि वर्ष 2004-14 के दौरान झारखंड को केंद्र से 56,090 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण मिला था, जबकि वर्ष 2014-24 में यह बढ़कर 2,26,444 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह केंद्रीय अनुदान 28,509 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,04,373 करोड़ रुपये और रेलवे का वार्षिक बजट आवंटन 457 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,302 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं राज्य में स्वीकृत और क्रियान्वित हो रही हैं। सरकार को केंद्र से मिले धन और उसके उपयोग का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार से भी झारखंड की विकास आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने और स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के बीच टकराव के बजाय सहयोग जरूरी है। झारखंड की खनिज संपदा का लाभ गरीबों, आदिवासियों, किसानों, श्रमिकों और युवाओं तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ठोस विकास चाहिए।

About The Author

You may have missed