आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती में आधी रात से पहले मचा हड़कंप: रेशमा के घर घुसे बदमाश, फायरिंग में युवक घायल; एक धराया

Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार की रात करीब दस बजे अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चार युवकों के एक घर में घुसने और फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना में अब्दुल जाफर नामक युवक घायल हो गया। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई। घायल को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या और अपहरण के मामलों में वांछित बताए जा रहे अजहरुद्दीन, कलीम समेत चार युवक ब्राउन शुगर मामले में आरोपित रेशमा के घर में घुसे थे। आरोप है कि घर में दाखिल होने के बाद बेड और अलमारी को खंगाला गया। इस दौरान रेशमा के रिश्तेदार कल्लू खान ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों को जुटाने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर अब्दुल जाफर भी वहां पहुंच गया। इसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई और कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में एक गोली अब्दुल जाफर के सिर को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

भीड़ ने एक युवक को दबोचा

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे युवकों को घेरने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद अजहरुद्दीन समेत अन्य युवकों के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

See also  14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारी के बाद हथियार सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना देने के शक में निशाना बनाने की चर्चा

घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, यह भी चर्चा है कि पुलिस को सूचना देने के शक में अब्दुल जाफर को निशाना बनाया गया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक अजहरुद्दीन के खिलाफ पूर्व में हत्या और अपहरण से जुड़े मामले दर्ज रहे हैं। वहीं, रेशमा के पूर्व में जेल जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इन दावों और कथित आपराधिक नेटवर्क की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आदित्यपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घर में घुसने का वास्तविक मकसद क्या था, फायरिंग किस हथियार से की गई और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

About The Author

You may have missed