जमशेदपुर में 26 सितंबर को स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन का आदेश

Advertisements

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश उपायुक्त के निर्देश पर जारी किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि विद्यार्थियों के पठन-पाठन को बाधित न होने देने के लिए स्कूलों को अवकाश के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और परिस्थितियों के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिये जा सकते हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित विद्यालय और संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

About The Author

See also  भंडारण और सरकारी खरीद केंद्र नहीं, 1850 से 1900 रुपये क्विंटल में धान बेच रहे किसान

You may have missed