ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉयज से छिनतई के आरोपियों को गिरफ्तार कर आदित्यपुर पुलिस ने भेजा जेल

Saraikela : ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉयज से छिनतई के आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर आदित्यपुर पुलिस ने जेल दिया है. यह घटना 21.9.26 एवं 22.9.2026 को गम्हरिया रेलवे स्टेशन के घटी थी. जब सुनसान जगह पर blinkit के डिलीवरी बॉयज से समान जैसे कुरकुरे चिप्स सॉफ्ट ड्रिंक ice क्रीम आदि का आर्डर कर सुनसान जगह पर बुलाकर डिलीवरी करने के दौरान बिना पैसा दिए सारे सामानों को ले लेने तथा blinkit बॉयज का मोबाइल तथा डिलीवरी का सामान छिनतई कर भाग जाने का मामला पुलिस के समक्ष आया था. इस घटना के संबंध में blinkit कर्मचारी द्वारा दिनांक 23,.9.2026 को अज्ञात तीन चार युवकों के विरुद्धआदित्यपूर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस की तत्परता से आज अभियुक्त क्रमशः पंकज गोराई पिता घासीराम गोराई, तथा सूरज गोराई पिता नारायण गोराई सतवहनी धीराजगंज को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी शानबाबू मैदान के पास अशोक सिंह के घर में किराएदार के रूप में रह रहे थे. आज दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभिक्तों के पास से blinkit डिलीवरी बॉयज से छिना गया मोबाइल भी बरामद किया गया है. पुलिस ने अन्य दो अभियुक्त बादल गोराई एवं करण राणा की तलाश में जुटी है.




