दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक
Oplus_16908288

सरायकेला : दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने जुलूस, प्रतिमा विसर्जन, पूजा पंडालों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर चर्चा की।


बैठक में प्रशासन ने साफ किया कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। पूजा समितियों से निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का पालन करने को कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अशांति या अप्रिय घटना से बचने के लिए समितियां प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और जुलूस व विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन में सहयोग दें।
बैठक में लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें और ऐसी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी और प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


