पुराने बिजली बकाये के बीच नया मीटर कनेक्शन देने पर विवाद, मकान मालिक ने जीएम से जांच की मांग की

Advertisements

जमशेदपुर : घाघीडीह गंगोत्री कॉलोनी में मकान मालिक अमित कुमार और किरायेदार आनंद कुमार के बीच चल रहा विवाद अब बिजली कनेक्शन तक पहुंच गया है। अमित कुमार ने 5 अक्टूबर को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के जीएम को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके नाम पर करीब 16 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया रहने के बावजूद उसी परिसर में किरायेदार की पत्नी मधुलिका रानी के नाम नया मीटर कनेक्शन जारी कर दिया गया। अमित कुमार के अनुसार, मकान में उनके नाम से मीटर संख्या TRF-991P लगा हुआ था और किरायेदार आनंद कुमार नियमित रूप से नौ हजार रुपये किराया देने के साथ बिजली बिल का भुगतान करने की बात कहते थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अमित कुमार ने सवाल उठाया है कि पुराने कनेक्शन पर बकाया रहते हुए उसी परिसर में नया कनेक्शन किन दस्तावेजों और किस प्रक्रिया के आधार पर दिया गया। उन्होंने नए कनेक्शन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की जांच कराने और पुराने बिजली बिल की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस बारे में उन्होंने पहले भी विभाग और प्रशासनिक स्तर पर शिकायत की, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत में अमित कुमार ने विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है और खास तौर पर मुख्य कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि डीसी ऑफिस में शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कनेक्शन काटे बिना लौट गए। अमित कुमार ने जीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह साफ करने की मांग की है कि नया मीटर किस आधार पर जारी हुआ और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगाए गए थे।

About The Author

You may have missed