केनरा बैंक डकैती के बाद एडीजीपी मनोज कौशिक पहुंचे घटनास्थल, जांच की प्रगति का लिया जायजा

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केनरा बैंक की शाखा में गुरुवार को हुई डकैती के बाद पुलिस महकमा सक्रिय है। शुक्रवार को एडीजीपी मनोज कौशिक अचानक जमशेदपुर पहुंचे। जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने गोलमुरी स्थित केनरा बैंक की शाखा का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

एडीजीपी मनोज कौशिक ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर गुरुवार को दिनदहाड़े हुई करोड़ों रुपये के नकद और आभूषणों की डकैती के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जांच अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई और जांच की प्रगति के बारे में भी पूछा। इसके बाद मामले की जांच को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैंक का निरीक्षण करने के बाद एडीजीपी मनोज कौशिक जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस डकैती के बाद जमशेदपुर से लेकर राजधानी रांची तक पुलिस महकमे में हलचल तेज है और अपराधियों तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

About The Author

See also  दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SSP ने की समीक्षा, CCTV से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

You may have missed