कदमा में युवक से मारपीट कर सोने की चेन छिनतई,

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना सामने आई है। बिरसानगर जोन नंबर-वन बी निवासी राहुल राव के साथ वीणापानी नर्सिंग होम के पास मारपीट कर सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित राहुल राव के अनुसार, 31 जनवरी की रात करीब 10 बजे वे वीणापानी नर्सिंग होम के पास से गुजर रहे थे. उसी दौरान श्रवण उर्फ बोधी अपने 7-8 साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें घेर लिया. आरोप है कि सभी ने मिलकर पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान आरोपियों ने राहुल राव के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए.
पीड़ित के बयान पर कदमा थाना में एक नामजद आरोपी श्रवण उर्फ बोधी और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  24 अक्टूबर को शैलेश लोढ़ा करेंगे 'डैड्स गर्लफ्रेंड' नाटक का मंचन, दर्शकों को मिलेगा कॉमेडी का मजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed