कदमा चित्रांश परिवार के सावन मिलन महोत्सव में झूमीं महिलाएं

Advertisements

जमशेदपुर: कदमा चित्रांश परिवार द्वारा सोमवार को चित्रांश भवन परिसर में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ सावन मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन की हरियाली, लोक परंपरा तथा सांस्कृतिक रंगों से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए, मनमोहक श्रृंगार किया तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हरे परिधानों, मेहंदी, चूड़ियों और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने सावन के उल्लास को जीवंत कर दिया। गीत-संगीत, हंसी-ठिठोली और आपसी मेल-मिलाप ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक एकता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस की जांच, नाबालिग को वाहन देने पर ₹25 हजार जुर्माने की चेतावनी

You may have missed